यूथवीडियोशिक्षाहिमाचल प्रदेश

राजपुर के विद्यार्थियों तक पहुंची विज्ञान की नई रोशनी

छात्रों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और नवाचार की भावना को मिला प्रोत्साहन

पालमपुर

पालमपुर विज्ञान केन्द्र द्वारा आज पीएम श्री मॉडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुर में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है।

विज्ञान संचारक दिनेश कुमार ने भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी बस में प्रदर्शित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रदर्शनी के बारे में विद्यार्थियों को सरल और स्पष्ट भाषा में जानकारी दी। साथ ही विज्ञान के जटिल विषयों को रोचक और व्यावहारिक तरीके से समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी प्रस्तुति से छात्रों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहन मिला। विद्यार्थियों ने मॉडलों का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया तथा विज्ञान से संबंधित कई नई और उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त की।

विद्यालय प्रशासन और शिक्षक वर्ग ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सीखने की उत्सुकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके ज्ञान-वर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

पालमपुर विज्ञान केन्द्र द्वारा चलाई जा रही यह नई पहल ग्रामीण एवं दूरदराज़ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक विज्ञान की पहुँच सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इससे उन विद्यार्थियों को भी विज्ञान सीखने और समझने का अवसर प्राप्त हो रहा है जो स्वयं विज्ञान केन्द्र तक नहीं पहुँच पाते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!