यूथशिक्षाहिमाचल प्रदेश

40 बच्चे करेंगे इसरो, एटॉमिक सेंटर मुंबई और जालंधर साइंस सिटी का करेंगे शैक्षणिक भ्रमण

40 बच्चे करेंगे इसरो, एटॉमिक सेंटर मुंबई और जालंधर साइंस सिटी का करेंगे शैक्षणिक भ्रमण

शाहपुर/ पालमपुर

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर से एटीसी शाहपुर के तत्वावधान में, शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित मोबाइल साइंस एग्ज़िबिशन वैन को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के लिए रवाना किया। पठानिया ने कहा कि इस वैन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के बच्चों तक विज्ञान की जानकारी को उनके द्वार पर पहुँचाना है, ताकि उनमें वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा का विकास हो सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए यह एक अनूठी पहल है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।

विधायक ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी विज्ञान संकाय वाले स्कूलों में यह वैन जाएगी। इसमें लगभग 20 प्रकार के विज्ञान मॉडल हैं, जिनके माध्यम से बच्चे व्यावहारिक रूप से विज्ञान की अवधारणाओं को समझ सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कार्यक्रम के आधार पर चुने गए पहले 10 उत्कृष्ट बच्चों को इसरो भ्रमण, 10 बच्चों को एटॉमिक सेंटर मुंबई तथा 20 बच्चों को साइंस सिटी जालंधर का शैक्षिक दौरा करवाया जाएगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि वे बच्चों को पालमपुर साइंस सेंटर का भी एक्सपोज़र विजिट करवाएं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यदि शाहपुर के निजी स्कूलों की प्रबंधन समितियाँ चाहें, तो यह वैन निजी स्कूलों में भी जाकर बच्चों को विज्ञान संबंधी जानकारी देगी।

 

विधायक ने निर्देश दिए कि वैन के स्कूलों में पहुंचने और वहां की गतिविधियों की संपूर्ण वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एटीसी शाहपुर द्वारा बच्चों के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना करते हुए प्रभारी व उनकी पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही पालमपुर साइंस सेंटर का विशेष धन्यवाद भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पालमपुर साइंस सेंटर के क्यूरेटर डॉ. स्वरूप ने जानकारी दी और शाहपुर में यह कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया तथा एटीसी प्रभारी सुनंदा पठानिया का आभार व्यक्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य बलजीत ने भी विधायक महोदय का स्वागत किया तथा कहा कि शाहपुर क्षेत्र के बच्चों के लिए यह गौरव की बात है कि उन्हें घर के नज़दीक ऐसी वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध हो रही है।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया, उनकी बेटी हर्षिता पठानिया, बीडीओ रैत कमलजीत, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, प्रधानाचार्य शमशेर भारती, नरेंद्र, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, पार्षद राजीव पटियाल, आजाद सिंह, एसएमसी प्रधान स्वरूप जमवाल, शहरी कांग्रेस प्रधान उत्तम चम्बियाल, तथा विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!