यूथशिक्षाहिमाचल प्रदेश

मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के पूर्व छात्र शिव का टेक्निकल एंट्री स्कीम में चयन

एनआईटी में चयन के बावजूद भारतीय सशस्त्र बलों में जाने के लक्ष्य को बनाए रखा

घुमारवीं।

मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के पूर्व छात्र शिव मंथन ने भारतीय सशस्त्र बलों में टेक्निकल एंट्री स्कीम के माध्यम से प्रशिक्षण के लिए चयनित होकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शिव मंथन ने नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की शिक्षा मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं से प्राप्त की है। वे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उनका चयन एनआईटी हमीरपुर में इंजीनियरिंग के लिए हुआ, लेकिन उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों में जाने के अपने लक्ष्य को बनाए रखा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल और स्टडी सर्कल के सीएमडी राकेश चंदेल ने शिव मंथन को बधाई देते हुए इसे वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। विद्यालय प्रबंधन ने उनके माता-पिता शशि शर्मा और चमन लाल को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता के पश्चात शिव मंथन का चयन एनआईटी हमीरपुर में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए हुआ। तकनीकी क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करने के बावजूद उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा के अपने लक्ष्य को बनाए रखा, जो उनकी इस उल्लेखनीय सफलता में परिणत हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिव मंथन की सफलता विद्यालय की उस शैक्षिक एवं नैतिक परंपरा का प्रतिफल है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र सेवा की भावना को विशेष महत्व दिया जाता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल एवं स्टडी सर्कल के सीएमडी राकेश चंदेल तथा एमडी स्वदेश चंदेल ने शिव मंथन को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान होते हैं तथा उनकी सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यालय प्रबंधन ने शिव मंथन की माता शशि शर्मा एवं पिता चमन लाल को भी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!