राष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश
प्राकृतिक आपदा : भयंकर ग्लेशियर ने मचाई तबाही
बीती रात करीब एक बजे आए भयंकर ग्लेशियर ने मचाई भारी तबाही
चम्बा।
भरमौर अंतर्गत पूलन पंचायत के ओट नाले में बीती रात करीब एक बजे आए भयंकर ग्लेशियर ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में दो मालवाहक गाड़ियां और तीन व्यावसायिक दुकानें आ गईं। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई। यदि यह घटना दिन के समय होती तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
भरमौर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक डॉ जनक राज के अनुसार ग्लेशियर की चपेट में आने वालों में बंटी पुत्र देशराज की मालवाहक गाड़ी (HP 38F-7066), घड़लों देवी पत्नी जैहरी राम की तीन दुकानें और पिकअप गाड़ी (HP 73-8462) शामिल हैं। सभी प्रभावित गांव पूलन के निवासी बताए जा रहे हैं।



