राजनीतिराष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

सुरक्षा : पुलिस प्रशासन मुस्तैद, बैरिकेड्स के साथ लगाए कंटीले तार, रास्ता बंद

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने व्यवस्था कड़ी की

धर्मशाला।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से 4 दिसंबर को प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरावर स्टेडियम में किए जाने वाले प्रदर्शन से पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने जोरावर स्टेडियम के बाहर पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी है, वहीं बैरिकेड्स की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने बैरिकेड्स के साथ कंटीली तार भी लगा दिए हैं और बैरिकेड्स को रस्सियों से बांधा गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने तपोवन को जाने वाला रास्ता बंद करने का प्रबंध कर लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने व्यवस्था कड़ी कर ली है। वहीं भाजपा ने भी प्रदर्शन को लेकर तैयारियां कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!