शिमला।
साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा आज मंगलवार 3 मार्च 2026 को लगेगा। यह खण्डग्रास चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत के साथ-साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका जैसे कई देशों में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में भी दिखेगा, इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य होगा।
3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह एक आंशिक (खण्डग्रास) चंद्रग्रहण होगा, जो भारत में नजर आएगा। इस दौरान चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे, जहां पहले से छाया ग्रह केतु विराजमान हैं। दोनों की युति और चंद्र ग्रहण का प्रभाव कुछ राशि वालों पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इस दौरान इन जातकों को सभी कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी और किसी भी तरह की यात्राएं करने से बचना चाहिए। साल में दो चंद्र ग्रहण होंगे, लेकिन इनमें से केवल एक ही भारत में दिखाई देगा। पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन पड़ेगा, जबकि दूसरा श्रावण पूर्णिमा को लगेगा। भारत में केवल 3 मार्च का चंद्र ग्रहण ही देखा जा सकेगा। 28 अगस्त का ग्रहण भारत से दृश्य नहीं होगा, इसलिए देश में सिर्फ एक ही चंद्र ग्रहण का प्रत्यक्ष दर्शन होगा।
इस बार होली चंद्र ग्रहण के साये में मनाई जाएगी। 3 मार्च को दोपहर 3:20 बजे चंद्र ग्रहण शुरू होगा और शाम 6:48 बजे समाप्त होगा। ग्रहण का सूतक मंगलवार सुबह 6:20 बजे से लागू हो गया है। ग्रहण पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में बनेगा और भारत में दिखाई देगा। रंगों का त्योहार 3 मार्च को मनाया जाएगा।
भारत में चंद्रग्रहण ग्रस्तोदय रूप में दिखाई देगा यानी जब भारत में चंद्रमा उदित होंगे तब तक चंद्रमा को ग्रहण लग चुका होगा। इसलिए यह ग्रस्तोदय रूप में दिखाई देगा। भारत में चंद्रग्रहण की कुल अवधि 25 मिनट की होगी। दरअसल, भारतीय समय अनुसार 3:20 मिनट पर ग्रहण प्रारंभ हो जाएगा और शाम में 6:47 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। दिल्ली में चंद्रोदय शाम में 6:22 मिनट पर होगा. जिसके बाद ही ग्रहण भारत के शहरों में दिखाई देगा। ऐसे में भारत में चंद्रग्रहण की कुल अवधि 25 मिनट की ही रहेगी।
सूतक
भारत में सूतक : प्रातः 06:20 बजे प्रारम्भ हो गया।
चंद्र ग्रहण की परिस्थितियां (भारतीय मानक समय)
उपच्छाया प्रवेश दोपहर 02:13
ग्रहण प्रारम्भ (स्पर्श): दोपहर 03:20,
पूर्णता प्रारम्भ : सायं 04:34, ग्रहण र्श)
मध्य : सायं 05:05
पूर्णता समाप्त : सायं 05:33
ग्रहण समाप्त (मोक्ष) : सायं 06:48
उपच्छाया अन्त : सायं 07:55
ग्रहण ग्रासमान (परिमाण) : 1.155
ग्रहण की अवधि: 03 घंटे 28 मिनट
पूर्णता की अवधि : 59 मिनट



