राष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश
वीर सैनिकों का साहस और बलिदान सदैव राष्ट्र के हृदय में अंकित रहेगा : उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने राज्य युद्ध स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि
धर्मशाला।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज शनिवार को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राज्य युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों और घाटियों ने सैनिकों की ऐसी पीढ़ियों का पालन-पोषण किया है, जिनके शौर्य और समर्पण ने राष्ट्र को गौरव दिलाया है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों का साहस और बलिदान सदैव राष्ट्र के हृदय में अंकित रहेगा, और यह भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के सर्वोच्च मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता रहेगा।




