दीक्षांत समारोह: उपराष्ट्रपति ने हिमाचल की ‘देव भूमि’ और ‘वीर भूमि’ के रूप में की प्रशंसा
विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी शिक्षा प्रणाली बनाने के लिए संकाय विकास को प्राथमिकता दें
धर्मशाला।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज शनिवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने हिमाचल प्रदेश की ‘देव भूमि’ और ‘वीर भूमि’ के रूप में प्रशंसा करते हुए कहा कि इस राज्य ने देश के सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और यह अपनी समृद्ध मेहमाननवाज़ी, संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है।

उपराष्ट्रपति ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आधुनिक विश्वविद्यालयों को एक विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी शिक्षा प्रणाली बनाने के लिए संकाय विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए, नवाचार को प्रोत्साहित करना चाहिए और सहयोग को मज़बूत करना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस आकांक्षा को साकार करने में छात्र और युवा सबसे महत्वपूर्ण हितधारकों में से हैं, और उन्होंने समावेशी विकास का आह्वान किया, जिसमें समाज का कोई भी राज्य या वर्ग पीछे न छूटे।



