यूथराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पदयात्रा : एकता, देशभक्ति, जिम्मेदार नागरिकता का दिया सशक्त संदेश

'मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी' थीम पर कांगड़ा में युवाओं ने निकाली

कांगड़ा

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत के तहत शहीद दिवस के अवसर पर राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां कांगड़ा में पदयात्रा का आयोजन किया गया। महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर के अद्वितीय बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

‘मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ थीम पर आयोजित यह पदयात्रा केवल स्मरण तक सीमित न रहकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नागरिक दायित्वों के निर्वहन तथा सामुदायिक विकास में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने का एक सशक्त प्रयास रहा। कार्यक्रम में जिला से कम से कम 100 युवा स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई, जिससे एकता, देशभक्ति और जिम्मेदार नागरिकता का सशक्त संदेश प्रसारित हो।

कार्यक्रम का शुभारम्भ शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद संक्षिप्त स्मरण भाषण आयोजित किए गए। इसके बाद राजीव गांधी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से जन-जागरूकता के लिए लगभग 1 किलोमीटर की दूरी तक पदयात्रा निकली गई। इस दौरान युवा स्वयंसेवक तिरंगा ध्वज, अभियान से संबंधित कैप/ बैज एवं प्रेरणादायक संदेशों वाले प्लेकार्ड लेकर चले, जिन पर ‘राष्ट्र निर्माण में युवा’, ‘स्वतंत्रता का सम्मान करें, जिम्मेदारी निभाएं’ और ‘मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ जैसे सन्देश थे।

माई भारत कांगड़ा कार्यालय के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक सामाजिक कार्यों की दिशा में प्रेरित करना, माई भारत के अंतर्गत स्वयंसेवा की भावना को सुदृढ़ करना तथा एकता, अनुशासन एवं नागरिक चेतना का व्यापक संदेश प्रसारित करना रहा। अंत में ध्रुव डोगरा ने निदेशक, शिक्षकों और सभी युवा नेताओं को धन्यवाद किया। साथ ही अपील की कि वे सुनिश्चित करें वे विकसित भारत में योगदान दें और स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!