अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता ऐतिहासिक क्षण: प्रधानमंत्री

कहा, यह विकास साझेदारी को अभूतपूर्व गति प्रदान करेगा

दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमवार को भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को दोनों देशों के बीच साझेदारी में एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए इसकी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता विकास साझेदारी में अभूतपूर्व गति लाएगा और उस गहरे विश्वास, साझा मूल्यों एवं महत्वाकांक्षा को दर्शाता है जो दोनों देशों को जोड़ते हैं।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि इस एफटीए से किसानों, युवाओं, महिलाओं, एमएसएमई, कारीगरों, स्टार्टअप्स, छात्रों और नवाचार करने वालों को बहुत लाभ होगा। यह विकास के नए रास्ते खोलेगा, अवसर पैदा करेगा और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और गहरा करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि न्यूजीलैंड द्वारा 20 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता से कृषि, विनिर्माण, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग मजबूत होगा, जिससे दोनों देशों के लिए अधिक समृद्ध और गतिशील भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “आज भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी में एक ऐतिहासिक क्षण है! मुझे खुशी है कि आज हस्ताक्षरित भारत-न्यूजीलैंड एफटीए हमारी विकास साझेदारी को अभूतपूर्व गति देगा। यह हमारे दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास, साझा मूल्यों और महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।

यह समझौता हमारे किसानों, युवाओं, महिलाओं, एमएसएमई, कारीगरों, स्टार्टअप्स, छात्रों और नवाचार करने वालों को बहुत लाभान्वित करेगा। यह विकास के नए रास्ते खोलेगा, अवसर पैदा करेगा और विभिन्न क्षेत्रों में हमारी साझेदारी को और गहरा करेगा।

न्यूजीलैंड द्वारा 20 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता कृषि, विनिर्माण, नवाचार और प्रौद्योगिकी में हमारे सहयोग को और मजबूत करेगी, जिससे दोनों देशों के लिए अधिक समृद्ध और गतिशील भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।”

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारत-न्यूजीलैंड एफटीए गहरे वैश्विक जुड़ाव और साझा समृद्धि की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। यह दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करता है और किसानों, कारीगरों, युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं और एमएसएमई के लिए नए अवसरों के द्वार खोलता है। यह किसानों, युवाओं, एमएसएमई और उद्यमियों के लिए अवसर पैदा करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!