अंतरराष्ट्रीयजॉबयूथहिमाचल प्रदेश
Interview : UAE में डिलीवरी राइडर्स के साक्षात्कार 16 दिसम्बर को
साक्षात्कार के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेजों सहित पहुंचे

धर्मशाला।
हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स विकास निगम (HPS ED) हिमाचल प्रदेश की ओर से संयुक्त अरब अमीरात में डिलीवरी राइडर्स (बाइक राइडर) की रिक्तियों के लिए जेएसडीसी के माध्यम से भर्तियां की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें :
UAE में डिलीवरी राइडर्स बनना चाहते हैं तो इस तारीख को करें आवेदन
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि जिन आवेदकों ने उपरोक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है उन सभी आवेदकों को सूचित किया जाता है कि 16 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे राजकीय तकनीकी शिक्षण संस्थान (ITI) दाड़ी में अपने ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेजों सहित पहुंच कर साक्षात्कार में भाग लें सकते हैं। अधिक जानकारी संपर्क कर सकते हैं। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा व अन्य देय नहीं होगा।



