आज का राशिफल, इन राशियों का चमकेगा भाग्य!

मेष
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज अच्छे वस्त्र पहनने में आपकी रुचि रहेगी। मां की सेवा का मौका मिल रहा है तो हाथ से न जाने दें।
वृषभ
कुछ गृहणियों द्वारा आज अपने घर पर किट्टी पार्टी रखे जाने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है।
मिथुन
विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशियां ढूंढ लेंगे। युवा अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें।
कर्क
आज आपको अपने बच्चों से संबंधित कोई फैसला लेते समय अपने माता-पिता से सलाह लेनी चाहिए, उसके बाद ही निर्णय लें।
सिंह
आज मंगलदेव की प्रसन्नता के लिए सुबह हनुमान जी के दर्शन कर पूजा पाठ करें। पिता से संबंध अधिक गहरे बनेंगे, एक-दूसरे की परेशानियों को दूर करने की कोशिश करें।
कन्या
आप यदि जीवन खुशहाल देखना चाहते हैं तो कुछ आदतों में सुधार लाएं, दिन बेहतर होगा। दूसरों की सहायता के लिए कुछ नया करें।
तुला
अपनी परेशानियों में जीवन साथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग अवश्य लें। अपना काम छोड़कर दूसरों की सहायता करने का भाव आपके मन में आएगा।
वृश्चिक
आज संतान सुख की प्राप्ति होने के योग हैं। विरोधियों पर विजय हासिल करने में सफलता मिलेगी।
धनु
आज आप आर्थिक मामलों में समझदारी रखें। इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज को नई दिशा मिलने की संभावना है।
मकर
आज आपको कोई नई बात सीखने को मिलेगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह आज दूर हो सकती है।
कुंभ
आपको आशावाद बनाए रखने की आवश्यकता है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है।
मीन
लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा करने से आप दोनों और नजदीक आएंगे। साथ साथ भोजन करें और एक साथ ढेर सारी तस्वीरें लें।
Disclaimer : यहां पर सामान्य मान्यताओं के आधार पर जानकारी दी गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा NCTV Bharat नहीं करता है।



