पर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रदेश के मंदिरों को लेकर कही बड़ी बात

कहा अयोध्या प्रकरण से टूटी श्रद्धालुओं की आस्था

धर्मशाला।

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने केंद्र सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है और लोगों का विश्वास बहाल करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि यह केवल किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। रोहित ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में सामने आया घटनाक्रम बेहद दुखद है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता को जागरूक करना और केंद्र सरकार का ध्यान इस गंभीर मामले की ओर आकर्षित करना है। उनका कहना था कि श्रद्धालुओं का टूटा विश्वास दोबारा कायम करने के लिए पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।

प्रदेश के मंदिरों में व्यवस्था और पारदर्शिता के सवाल पर रोहित ठाकुर ने कहा कि अयोध्या का मामला सभी राज्यों और मंदिर प्रबंधन के लिए एक सीख है। रोहित ठाकुर ने कहा कि जहां भी श्रद्धालुओं से जुड़े धार्मिक स्थलों पर धन का प्रबंधन होता है, वहां पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले में दोषियों पर होने वाली सख्त कार्रवाई अन्य धार्मिक संस्थानों के लिए भी एक उदाहरण बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!