यूथस्पोर्ट्सहिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला के उत्कृष्ट बैडमिंटन खिलाड़ी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

जिला प्रशासन एवं जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ का संयुक्त कार्यक्रम

धर्मशाला।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व कर चुके कांगड़ा जिला के बैडमिंटन खिलाड़ियों को जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ ने आज शुक्रवार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया। धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन और विशिष्ट अतिथि जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रविशंकर ने खिलाड़ियों को समृद्धि चिन्ह एवं लाइफटाइम अचीवमेंट सर्टिफिकेट देकर नवाजा। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा सम्मानित किया गया।

संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जिला कांगड़ा के बैडमिंटन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह पहला अवसर है कि इस तरह का कार्यक्रम जिला कांगड़ा में किया गया। विलास हंस ने बताया कि ग्रुप जिला कांगड़ा के 55 खिलाड़ियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। सम्मानित होने वाले खिलाडियों में उर्वशी थापा, तन्मय आर्य, राजवीर सिंह राणा, आराध्या चौधरी, आरव महाजन, अनुश्री बिश्नोई, हसीना बेगम, तक्ष महाजन, करण शर्मा, भारती शर्मा, ज्योतिष्का, हरजीव सिंह, रूबी कटनोरिया, सिमरन पण्डिता, ओ.सी. राठौर, रीना राठौर, बलवीर ठाकुर, विजय ठाकुर, मनीष कुमार राणा, अनिल जरियाल, अक्षिता चौधरी, सरिता शर्मा, संजना कंवर, अमृता ठाकुर, अवनी ठाकुर, शौर्य यादव, पलक यादव, निशा ठाकुर, संजय आचार्य, तिलक ठाकुर, सुनील कुमार टाटा, सुनील सिंह ठाकुर, शशि ठाकुर, संदीप ढींगरा, गौरव चड्ढा, अश्वनी कुमार, विनोद कुमार, विश्वनाथ मलकोटिया, दौलत राम धीमान, विक्रांत राणा, पंकज जयसवाल, संजीव रतन, मोहित कुमार, कॉलिंग, विक्रम चौधरी, हतीदर सैनी, ऋतुल ठाकुर, गौरव कपूर, अटल मेहता, अर्नब सोनी, विक्रांत विनोद सिंह, दक्षेश शर्मा, ऋषभ राज कपूर, सूर्यांश, आयुष राणा शामिल हैं।

विलास हंस ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों की जो अचीवमेंट है, का श्रेय इन खिलाड़ियों के कोच और माता- पिता को जाता है। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ भविष्य में खिलाड़ियों के उत्थान के लिए इस तरह के इससे भी बेहतर कार्यक्रम आयोजित करेगा।

कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि संजय प्रबंधक निदेशक रोज पब्लिक स्कूल सुलियाली विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के प्रधान सुनील मनोचा सहित विशाल मिश्रा, सुमन शर्मा, सर्व चंद धीमान, आरसी कटोच, रवींद्र कपूर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!