स्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश
विधायक डॉ जनक राज ने 50वीं बार किया रक्तदान
गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसाइटी बीबीएन की अनूठी पहल
धर्मशाला।
गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसाइटी बीबीएन के सौजन्य से आज रविवार को बद्दी में 5वां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ पांगी के विधायक डॉ जनक राज ने डीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विधायक डॉ जनक राज ने 50वीं बार रक्तदान किया।

विधायक डॉ जनक राज ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है जो न केवल किसी की जान बचा सकता है, बल्कि डोनर के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक है।

रक्तदान करने से दिल का दौरा और कैंसर का जोखिम कम होता है, साथ ही आयरन की मात्रा का संतुलन, कैलोरी बर्न होने के अलावा नया रक्त बनने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है।


