राजनीतिहिमाचल प्रदेश

हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच आज महापौर और उप महापौर का चुनाव टला

विधायक सुधीर शर्मा की मौजूदगी में उपायुक्त बैरवा ने नव निर्वाचित पार्षदों को दिलाई शपथ

धर्मशाला।

नगर निगम धर्मशाला के नव निर्वाचित पार्षदों को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मिनी सचिवालय में शपथ दिलाई। यह शपथ समारोह में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा भी शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह के आधे के घंटे के बाद महापौर और उप महापौर के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ की गई। इसके लिए तीन तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन कांग्रेस के पास बहुमत नहीं होने के बावजूद नई परिषद का पहला दिन ही हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कांग्रेस के 6 पार्षद (एक निर्दलीय) अपनी निर्धारित रणनीति के तहत समारोह स्थल से बाहर चले गए। कोरम के अभाव में महापौर और उप महापौर के चुनाव की प्रक्रिया अब अगली बैठक के लिए टल गई। जहां धर्मशाला वासियों को उम्मीद थी कि शहर को आज स्थानीय सरकार का मुखिया मिल जाएगा लेकिन अब इंतजार करना पड़ेगा।

आपको बताते चलें कि नव निर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दो वार्ड के पार्षद पारंपरिक वेशभूषा में आए, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रवीण कुमार और वार्ड नंबर 12 की पार्षद मीना पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। इतना ही नहीं वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रवीण कुमार ने संस्कृत में शपथ ली, जबकि अन्य पार्षदों ने हिंदी भाषा में शपथ ग्रहण की।

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि कोरम पूरा होने के तीन चौथाई पार्षदों का होना जरूरी होता है, जो कि नहीं थे। ऐसे में आगामी तीन दिन एक समय तय किया गया है, जिसके भीतर मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करवाया जाएगा।

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि नियमानुसार मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव हेतु तीन चौथाई पार्षदों का होना जरूरी होता है, भाजपा के 11 पार्षद मौजूद थे, जबकि कांग्रेस पार्षद शपथ लेने के बाद चले गए। चुनाव हेतु 13 पार्षद होने ज़रूरी थे, अब पहली जुलाई को तिथि तय की गई है। ऐसे में पहली जुलाई को जो थी संख्या होगी उसमें चुनाव करवाना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!