मदरलैंड मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल धर्मशाला का भव्य शुभारम्भ आज
एक महीने तक सभी सेवाओं पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट
धर्मशाला।
धर्मशाला के श्याम नगर स्थित दाड़ी रोड, चरण पुल के समीप स्थापित Mother Land Multi Speciality Hospital का भव्य शुभारम्भ 8 मई को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांगड़ा के उपायुक्त IAS हेमराज बैरवा उपस्थित रहेंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अस्पताल में जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, ऑर्थोपेडिक्स, गायनेकोलॉजी, डायलिसिस सेंटर, अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे सहित 24×7 इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा “Doctor at Home” और 30 मिनट में लैब टेस्ट जैसी सुविधाएं भी मरीजों को दी जाएंगी।
अस्पताल में आयुष्मान कार्ड सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। शुभारम्भ के अवसर पर एक महीने तक सभी सेवाओं पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट देने की घोषणा भी की गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि धर्मशाला व आसपास के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना उनका मुख्य उद्देश्य है।



