राष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

Entry टैक्स को लेकर मचा बवाल, फिर खुला मार्ग; पूर्व मेयर जग्गी ने कहा

धर्मशाला।

हिमाचल में टोल एंट्री की नई दरें लागू होते ही पंजाब और हरियाणा से लगते बॉर्डर पर आज सुबह से ही माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार मैहतपुर, परवाणू और बिलासपुर के गड़ामोड़ा में आक्रोशित लोगों ने यातायात बंद कर दिया।

हालांकि परवाणू में सुबह सवा 11 बजे से नए रेट अपडेट नहीं होने तक फ्री एंट्री शुरू कर दी गई थी, फ्री एंट्री होने पर जाम खुल गया है। वहीं ऊना-मैहतपुर मार्ग पर लगे जाम को जिला पुलिस ने करीब 12 बजे खुलवा दिया।

मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर सुबह से दोपहर डेढ़ बजे तक यातायात ठप रहा। आक्रोशित लोगों और वाहन चालकों ने बैरियर पर धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही नैना देवी के एसडीएम धर्मपाल और डीएसपी विक्रांत ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई।

एंट्री टैक्स के संबंध में जब हमने धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी से बात की तो उन्होंने क्या कहा आप भी सुनें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!