पर्यटनवीडियोहिमाचल प्रदेश
निर्माणाधीन सिन्यूर पुल टूटा
भरमौर-होली मार्ग में सिन्यूर को जोड़ने वाला पुल टूटा
चंबा।
हिमाचल के चंबा जिला अंतर्गत भरमौर में रावी तट पर निर्माणाधीन सियुर पुल आज सुबह भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। पुल टूटने के बाद धुल का गुबार उठ गया। गनीमत यह रही कि जब यह घटना हुई उस समय पुल के ऊपर कोई व्यक्ति नहीं था। पुल टूटने से दो पंचायत के लोगों को अब खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
आपको बताते चलें कि होली से भरमौर पहुंचने के लिए इस रास्ते पर बन रहे पुल के टूटने से लोक निर्माण विभाग को लाखों का नुक्सान हो गया है। जब हमने पांगी के विधायक डॉ. जनक राज शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि भूस्खलन से निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रत होकर पुल का सामान रावी नदी में गिर गया।


