राजनीतिराष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

केसी वेणुगोपाल का धर्मशाला में गर्मजोशी से स्वागत

PAC की बैठक में हिस्सा लेने को सांसद बल्लभनेनी बालशौरी और सांसद शक्ति सिंह गोहिल भी पहुंचे

धर्मशाला।

देश की सड़क परिवहन व्यवस्था और टोल टैक्स ढांचे को अधिक पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की दिशा में 27 अप्रैल को धर्मशाला में लोक लेखा समिति (PAC) की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हो रही है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं लोकसभा सांसद और लोक लेखा समिति के अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल आज दोपहर बाद चॉपर से धर्मशाला पहुंचे। इनके साथ सांसद बल्लभनेनी बालशौरी और गुजरात से राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल भी धर्मशाला पहुंचे।

 

धर्मशाला पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, HPTDC के चेयरमैन आरएस बाली, मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान सलाहकार (IT) गोकुल बुटेल, हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी, धर्मशाला ब्लॉक अध्यक्ष हरभजन सिंह, डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा, एएसपी राजिंद्र जसवाल सहित अन्य ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद केसी वेणुगोपाल कंडी स्थित एक होटल के लिए रवाना हो गया। यहां से कुछ देर बाद केसी वेणुगोपाल सहित अन्य सभी नेता कांगड़ा में पार्टी के संगठन सृजन अभियान में शिरकत करेंगे।

आपको बताते चलें कि PAC की बैठक में देशभर में लागू टोल टैक्स, टैरिफ और उपयोगकर्ता शुल्क की मौजूदा स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता लोक लेखा समिति के अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल करेंगे और बैठक में सांसद अनुराग ठाकुर, धर्मेंद्र यादव सहित समिति के अन्य विशिष्ट सदस्य भी शिरकत करेंगे। साथ ही विभागीय अधिकारी शामिल रहेंगे।

आपको बताते चलें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के धर्मशाला आगमन से पूर्व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, HPTDC के चेयरमैन आरएस बाली, हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा, HRTC के उपाध्यक्ष अजय वर्मा सहित अन्य ने धर्मशाला के एक होटल में बैठ कर चाय पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!