अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

मैक्लोडगंज में नवाजे पूर्व तिब्बती सेनाकर्मी

कालोन दोल्मा ग्यारी ने आजीवन समर्पण और सेवा के लिए किया सम्मानित

धर्मशाला।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सुरक्षा विभाग की ओर से मैक्लोडगंज में “तिब्बती स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन” का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य तिब्बती स्वतंत्रता सेनानियों को उनके आजीवन समर्पण और सेवा के लिए सम्मानित करना था। समापन समारोह के दौरान, स्वतंत्रता सेनानियों और प्रतिनिधियों को उनकी सेवाओं के सम्मान में विशेष ‘तिब्बत पदक’ दिए गए। कालोन दोल्मा ग्यारी ने काशाग से सलाह-मशविरा करके भविष्य की पहलों में इन सिफारिशों को शामिल करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

उन्होंने तिब्बत पदक के ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया; उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में ब्रिटिश-तिब्बत युद्ध के दौरान पदक देने की प्रथाओं से हुई थी। यह पदक तिब्बत की स्वतंत्र विरासत का प्रतीक है और उन लोगों का सम्मान करता है जिन्होंने इसके उद्देश्य में योगदान दिया।

सोमवार सुबह सुरक्षा कालोन दोल्मा ग्यारी की उपस्थिति में, त्सुगलाखंग के प्रांगण में आयोजित समारोह में तिब्बत के प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों द्वारा इसमें शामिल लोगों को पारंपरिक ‘खातक’ (सम्मान का प्रतीक वस्त्र) भेंट करके सम्मानित किया गया।

आपको बताते चलें कि 31 मार्च 1959 को तिब्बत के 14वें दलाई लामा ने चीनी सेना से बचकर अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। ल्हासा से 14 दिनों की लंबी और खतरनाक पदयात्रा के बाद, वे अपने अनुयायियों के साथ तवांग के पास खेंजिमाने (Khenzimane) से भारतीय सीमा में आए थे। भारत सरकार अब इस ऐतिहासिक पलायन मार्ग (Escape Trail) को तवांग में आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। भारत सरकार ने उन्हें और उनके हजारों अनुयायियों को राजनीतिक शरण दी।

इस मौके पर हमने अरुणाचल प्रदेश से आए अनुयायियों से भी बात की। देखें यह वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!