राजनीतिराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर ने PAC कमेटी के सांसदों को कराया एचपीसीए स्टेडियम का भ्रमण

के.सी. वेणुगोपाल सहित टीम के सभी सदस्यों ने की स्टेडियम की भूरी-भूरी प्रशंसा

धर्मशाला।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee) के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कर उन्हें विश्व के सबसे खूबसूरत स्टेडियमों में से एक धर्मशाला के एचपीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भ्रमण कराया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीनियर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल कर रहे थे और प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद सीएम रमेश, कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल, अमर सिंह और जनसेना सांसद वी. बालाशोरी शामिल रहे। के.सी. वेणुगोपाल सहित टीम के सभी सदस्य स्टेडियम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को हिमाचल प्रदेश में खेल infrastructure, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने में स्टेडियम की भूमिका पर प्रकाश डाला। यह दौरा भारतीय क्रिकेट में उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुके इस स्टेडियम को प्रदर्शित करने और राज्य की प्रगति में इसके योगदान को दिखाने में सहायक रहा।

एचपीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के विकास के बाद धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैचों ने घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों की निरंतर आमद बढ़ाई है, जिससे स्थानीय पर्यटन को बहुत बढ़ावा मिला है और क्षेत्र में पर्याप्त राजस्व उत्पन्न हो रहा है।

स्टेडियम ने होटल, रेस्तरां, टैक्सी ऑपरेटर्स, टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों, स्थानीय कारीगरों और छोटे विक्रेताओं सहित अनेक सहायक व्यवसायों को सीधा लाभ पहुंचाया है। इससे कांगड़ा घाटी में हजारों परिवारों को रोजगार के अवसर बढ़े हैं, होटलों में अधिकतम ऑक्यूपेंसी दरें बढ़ी हैं और समग्र आर्थिक उन्नति हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!