चुनावहिमाचल प्रदेश

सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज सी पालरासु ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

SDM सहित विभिन्न अधिकारियों को चुनावों को निपटाने के लिए जारी किए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

पालमपुर।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सचिव सी. पालरासु ने आगामी पंचायत चुनावों के दृष्टिगत आज पालमपुर में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय डिग्री कॉलेज पालमपुर स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने एसडीएम पालमपुर को स्पष्ट किया कि स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल से जुड़े सभी निर्वाचन नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सचिव ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के मानकों के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। विशेष रूप से बढ़ती गर्मी में मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल और शौचालय जैसे प्रबंधों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किए जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर संवाद कर फीडबैक लिया और किसी भी समस्या के त्वरित समाधान हेतु उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव, तहसीलदार साजन बग्गा, खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!