धर्मशाला।
धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की घटिया रणनीतियों और चुनाव से पहले हार की प्रतिक्रियाओं पर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि बौखलाई कांग्रेस ओछे हथकंडे अपनाकर भड़ास निकाल रही है। राकेश शर्मा ने कहा कि चुनावों से पहले सुक्खू सरकार की कलई खुल रही है। कांग्रेस को पता है कि चुनावी दौर उनके पक्ष में नही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नगर निगम बनाने का सपना देख रही कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है।
हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस सरकार को दुर्गती प्राप्त हो रही है ओर उसक हालत क्या होगी यह चुनावी परिणाम में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार की खौखली सच्चाई बेनकाब हो रही है। जूठी गारंटियों का विश्वासघात खुद कांग्रेस पर भारी पड़ गया है। झूठ के सहारे सत्ता का नेतृत्व कर रही सुक्खू सरकार की राह बेकफुट पर चली गई हैं। राकेश शर्मा ने सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या प्रदेश की 24 लाख महिलाओं को हर महीने रुपए 1500 मिले? क्या प्रदेश हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार मिला? क्या प्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप के लिए 640 करोड रुपए का एंड मिल गया है? क्या गोबर 2 रुपए किलो खरीदा गया है? क्या गाय का दूध 80 किलो और भैंस का दूध 100 रुपए किलो खरीदा?
हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री दूसरे में राज्य जाकर कहते हैं कि हमने हिमाचल में सारी गारंटियां है पूरी कर दी। इस तरह झूठ बोलकर पूरे देश को बरगलाने की राजनीतिक मंशा कभी कामयाब नहीं हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस ऐसी किसी मंशा को कभी कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने महंगाई को बढ़ाने का काम किया। डीजल पर वैट बढ़ाया। सरसों तेल के दाम बढ़ाए। स्कूली बच्चों को दी जाने वाली निशुल्क वर्दी बंद कर दी गई। यही नहीं 10 गारंटियों के नाम पर यह सरकार सत्ता में आई, लेकिन आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं की।
राकेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला में भाजपा ने सभी 17 वार्डों से नए चेहरों को मैदान में उतारा है। क्योंकि नगर निगम की जीत के बाद सभी वार्डों में विकास का वे इतिहास लिखना है, जिसे सुक्खू सरकार ने पूरा नही होने दिया। कांग्रेस सरकार ने नगर निगम की जनता के साथ बदले की भावना से काम किया है। जनता से भारी टैक्स बसूलने के बावजूद नगर निगम के दायरे में आने वाली जनता बदहाली का जीवन जीने को मजबूर है तथा इसकी दोषी सुक्खू सरकार व निगम में बैठे कांग्रेसी ठेकेदार है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार से सवाल कर रही है कि जनता की भापनाओं को आहत करने वाली सरकार किस मुहं से वोट मांगकर नगर निगम बनाने की सपने देख रही है।


