चुनावराजनीतिहिमाचल प्रदेश

धर्मशाला नगर निगम में फिर जमेगा कांग्रेस का कब्ज़ा! मुख्यमंत्री को सौंपा ‘फीडबैक’

अनिकेत सोनी/ शिमला

नगर निगम धर्मशाला के चुनावी दंगल के समापन के बाद अब कांग्रेस अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी और वार्ड नंबर 11 से पार्टी के प्रत्याशी अनुराग ने मुख्यमंत्री को धरातल की रिपोर्ट और चुनावी फीडबैक साझा किया। नेताओं ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि धर्मशाला की जनता ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों पर मुहर लगा दी है।

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और अथक परिश्रम के दम पर कांग्रेस इस बार धर्मशाला नगर निगम में पूर्ण बहुमत के साथ अपना ‘हाउस’ बनाने जा रही है। चुनावी समीकरणों का विश्लेषण करते हुए नेताओं ने विश्वास जताया कि नतीजों में कांग्रेस का वर्चस्व कायम रहेगा और शहर के विकास को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!