अजीत कुमार नैहरिया भारी बहुमत से जीते
ग्राम पंचायत सुधेड़ के नवनिर्वाचित प्रधान अजीत कुमार नैहरिया को शानदार जीत पर शुभकामनाएं
अनिकेत सोनी/ धर्मशाला।
कांगड़ा जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के मतदान में जहां पुरुषों ने मतदान किया वहीं महिलाओं ने एक बार फिर लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता और भागीदारी का परिचय दिया। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के साथ लगती ग्राम पंचायत सुधेड़ में मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सुधेड़ में विभिन्न पदों के लिए हुए मतदान के रिजल्ट को लेकर रात साढ़े नौ बजे तक लोगों में उत्सुकता देखने को मिली।
आपको बताते चलें कि शाम सात के बाद स्कूल परिसर में पुरुष, महिलाओं सहित युवाओं में चुनाव परिणाम को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता देखने को मिली। मुख्य मार्ग से लेकर स्कूल परिसर तक सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। जैसे जैसे वार्ड वाइज परिणाम घोषित होना शुरू हुआ, लोगों में ख़ुशी का माहौल रहा। वहीं जिन पदों का परिणाम जारी नहीं हुआ तो उम्मीदवार सहित समर्थकों में बैचेनी रही।
जैसे ही रात साढ़े 11 बजे प्रधान पद पर अजित कुमार नैहरिया का नाम घोषित किया गया, स्कूल परिसर में मौजूद लोगों में ख़ुशी की लहार दौड़ गई। बस फिर क्या था लोगों ने अजित कुमार नैहरिया को मालाओं से बधाई देना शुरू कर दिया, जो देर रात तक जारी रहा।


