चुनावराजनीतिहिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में BJP का ‘क्लीन स्वीप’: नगर निगम के बाद ब्लॉक समिति पर भी भगवा परचम

धर्मशाला में भाजपा का 'डबल धमाका': निगम के 11 और ब्लॉक समिति के 14 वार्डों में मिली ऐतिहासिक जीत

अनिकेत सोनी
न्यूज़ चौपाल/ धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश की राजनीति के केंद्र धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक शक्ति का लोहा मनवाते हुए कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ कर दिया है। नगर निगम चुनाव में प्रचंड जीत के बाद, अब ब्लॉक समिति धर्मशाला के नतीजों ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में भाजपा की पकड़ अभेद्य हो चुकी है।

आंकड़ों में भाजपा का वर्चस्व
ताज़ा चुनावी परिणामों के अनुसार ब्लॉक समिति के कुल 18 सदस्यों में से 14 सदस्यों ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के रूप में जीत दर्ज की है। इससे पहले नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्डों में से 11 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी पहले ही कब्जा जमा चुके हैं। इन दोनों ही स्तरों पर पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अब नगर निगम और ब्लॉक समिति के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

सुधीर शर्मा की रणनीतिक कुशलता का दिखा असर
राजनीतिक विश्लेषक इस बड़ी जीत को पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर शर्मा की ‘चाणक्य नीति’ और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम मान रहे हैं। सुधीर शर्मा के सटीक चुनावी प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के जमीनी परिश्रम ने कांग्रेस की घेराबंदी को पूरी तरह विफल कर दिया। धर्मशाला की जनता ने विकास और सुशासन के नाम पर भाजपा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।

विकास और सुशासन पर लगी मुहर
इन परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि धर्मशाला की जनता वर्तमान नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर अटूट भरोसा रखती है। कांग्रेस को मिली यह करारी शिकस्त पार्टी के लिए आत्ममंथन का विषय है, जबकि भाजपा के लिए यह जीत आने वाले समय में क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति देने का माध्यम बनेगी। भारी बहुमत के साथ मिली इस सफलता ने न केवल भाजपा के संगठन को मजबूती दी है, बल्कि आगामी विकास योजनाओं के लिए एक ठोस आधार भी तैयार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!