राजनीतिवीडियोहिमाचल प्रदेश

कांगड़ा से कांग्रेस को तख्ता-पलट का संदेश, भाजपा ने कहा ऐसे हराएंगे सुक्खू सरकार

धर्मशाला में एकजुट हुए ज़िला कांगड़ा के भाजपा नेता, 2027 में कांग्रेस का सफाया तय

धर्मशाला।

जिला परिषद चुनावों में जीत के साथ ही भाजपा के कदम आगामी विधानसभा 2027 की तरफ मजबूती के साथ बढ़ चुके हैं। सोमवार को पूर्व भाजपा अध्यक्ष और सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, जसवां परागपुर के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक व मंत्री राकेश पठानिया, प्रदेश भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री व वर्तमान वरिष्ठ प्रवक्ता भाजपा त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक रीटा धीमान, पूर्व विधायक रवि धीमान, पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर, पूर्व विधायक मुल्कराज प्रेमी, पूर्व विधायक सहित भाजपा के कई नेताओं ने धर्मशाला में एकजुटता के साथ प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ कदम ताल की।

Image: NCTV

भाजपा का साफ संदेश था की बढ़े चलो 2027 की विजयी की ओर बढ़े चलो। नगर निकाय व पंचायती राज चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश भर दिया हैं। देखा जाए तो विधानसभा चुनावों की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी पूरी एकजुटता और आक्रामक रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। पार्टी का मुख्य फोकस बूथ-स्तर के प्रबंधन, माइक्रो-मैनेजमेंट और सीधा जनसंपर्क साधने पर है।

जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सीट पर कब्जा करने के साथ ही भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े 15 विधान सभा क्षेत्र वाले जिला कांगड़ा से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता तख्ता पलट का भी संदेश दिया है। एकजुटता के साथ चले भाजपा नेताओं का कहना था कि चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी माइक्रो-मैनेजमेंट पर काम कर रही है, जिसमें हर मतदाता तक व्यक्तिगत पहुंच बनाना शामिल है।

Image: NCTV

सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत प्राथमिकताओं से ऊपर उठकर पार्टी की विचारधारा और विकास के संकल्प को प्राथमिकता देने का आह्वान भी किया है। भाजपा नेताओं द्वारा संगठन को बूथ को पार्टी के लिए जीत का मजबूत किला बनाने के साथ ही सुक्खू सरकार के खिलाफ आक्रामक रणनीति का खाका तैयार किया गया।

Image: NCTV

प्रदेश भाजपा ने पहले की जमीन पर खुद को मजबूत करने और सबका साथ, सबका विश्वास के नारे के साथ 2027 विधानसभा चुनावों में जीत का बिगुल बजाने की प्लानिंग की है। इसको लेकर के बीजेपी ने चुनाव महाभियान की शुरुआत की है। नई रणनीति बनाई जा रही है, जिसमें इस बार जीत में बूथ पालक और शक्ति केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के साथ ही प्रदेश से कांग्रेस का हमेशा के लिए सफाया हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!