राजनीतिहिमाचल प्रदेश

धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की स्वीकृति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करेगी नई टीम : चौधरी हरभजन सिंह

धर्मशाला।

धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार से औपचारिक स्वीकृति प्राप्त होने पर धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस में ख़ुशी की लहार दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे हर्ष और गौरव का विषय बताया है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में गठित नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी। चौधरी हरभजन सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएंगे तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।

चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस की पूरी टीम प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को और अधिक गति प्रदान करेगी।

हरभजन सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पार्टी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को संगठित रखने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और समस्त प्रदेश नेतृत्व का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!