यूथवीडियोस्पोर्ट्सहिमाचल प्रदेश

खेलो इंडिया की तर्ज पर होगा ‘खेलो हिमाचल’

करीब 10 खेलों को किया जाएगा शामिल

धर्मशाला।

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने कहा कि खेलो इंडिया की तर्ज पर अब प्रदेश में खेलो हिमाचल को शुरू किया जाएगा। इसके तहत अक्तूबर से लेकर नवंबर तक ब्लॉक स्तर से प्रदेश स्तर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन सहित 8 से 10 प्रकार की खेलों को शामिल किया जाएगा। इन खेलों के विजेताओं को आकर्षक इनाम भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह बात वीरवार को आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान कही।

गोमा ने कहा कि प्रदेश में कई गुटों में बंटी भाजपा में अनाप-शनाप बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरने की होड़ मची हुई है। इस बयानबाजी के जरिए वे भाजपा हाईकमान तक अपना अस्तित्व बचाने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर धर्मशाला के स्थानीय विधायक द्वारा की गई अमर्यादित बयानबाजी के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक को विकास की लड़ाई लड़नी चाहिए, ताकि आपसी लड़ाई। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जंतर-मंतर में हुए लाठीचार्ज पर बोलने तक को तैयार नहीं हैं। इसके अलावा जनहित के मुद्दों पर भी उन्होंने मुंह फेरा हुआ है। इस मौके पर उनके साथ अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!