अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयस्पोर्ट्सहिमाचल प्रदेश

IND Vs SA T20 : धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया, कल पसीना बहाएगी

साउथ अफ्रीका की टीम अभ्यास न कर करेगी आराम

धर्मशाला।

धर्मशाला में HPCA के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खले जाने वाले टी-20 मैच के लिए भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आज शुक्रवार को धर्मशाला पहुंच गई।

आपको बताते चलें कि भारत की टीम करीब दो बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच भारत की टीम कांगड़ा एयरपोर्ट से कंडी (धर्मशाला) स्थित रेडिसन ब्लू होटल पहुंची। मैच से पहले भारतीय टीम शनिवार को स्टेडियम में पसीना बहाएगी।

भारतीय टीम :
सूर्यकुमार यादव – कप्तान
शुभमन गिल – उप कप्तान
जितेश शर्मा – विकेट कीपर
संजू सैमसन – विकेट कीपर
अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर

साउथ अफ्रीका की टीम शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। साउथ अफ्रीका की टीम भी कड़ी सुरक्षा में रेडिसन ब्लू होटल पहुंची। साउथ बताया जा रहा है कि अफ्रीका की टीम शनिवार को अभ्यास नहीं करेगी।

साउथ अफ्रीका की टीम:
एडेन मार्करम – कप्तान
क्विंटन डी कॉक – विकेट कीपर
ओटनील बार्टमैन, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, डोनोवन फरेरा, केशव महाराज, मार्को जानसन, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्टजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!