स्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश
RSS कार्यकर्ता और शिक्षक का अनोखा फैसला, 8 लोगों की जिंदगी बचेगी
शिमला।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रांत महामंत्री, पूर्व विशेष कार्यकारी अधिकारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और पेशे से शिक्षक डॉ मामराज पुंडीर ने अपने शरीर और शरीर के सभी अंगों को दान करने का फैसला लिया है।
जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के दुगाना गांव के निवासी डॉ मामराज पुंडीर ने प्रदेश वासियों से निवेदन किया है कि अंगदान करके हम किसी ऐसे इंसान की जिंदगी बचा सकते हैं जिसको इनकी जरूरत है।
डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि सभी लोग www.sottohimachal.in पर जाकर शपथ पत्र भर सकते हैं और अपने शरीर के अंगों को दान कर सकते हैं। एक डोनर आठ जिंदगी बचा सकता है।



