राजनीतिराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा को मिला अभूतपूर्व प्रदेश कार्यालय : सुरेश कश्यप

दशकों तक संगठनात्मक गतिविधियों का मजबूत केंद्र बनेगा यह कार्यालय

शिमला।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारतीय जनता पार्टी के सम्मान में रविवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सशक्त, दूरदर्शी और प्रभावी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को एक ऐसा अभूतपूर्व और भव्य भाजपा प्रदेश कार्यालय प्राप्त हुआ है, जो आने वाले दशकों तक संगठनात्मक गतिविधियों का मजबूत केंद्र बनेगा। कश्यप ने कहा कि यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि हिमाचल में भाजपा की विचारधारा, संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का प्रतीक है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार ने हमेशा हिमाचल प्रदेश का विशेष ध्यान रखा है। चाहे बुनियादी ढांचा हो, स्वास्थ्य सेवाएं हों या विकास से जुड़े अन्य क्षेत्र-केंद्र सरकार ने हिमाचल को हर संभव सहयोग दिया है। कश्यप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा केंद्र से हिमाचल को मिली सहायता पर केवल राजनीति की, जबकि वास्तविकता यह है कि प्रदेश के विकास को गति भाजपा सरकारों ने ही दी। कश्यप ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के शिमला आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!