
दिल्ली
शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब को लेकर अच्छी खबर है। जो युवा बैंकिंग क्षेत्र में जॉब करना चाहते हैं उनके लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है। पंजाब नेशनल बैंक लोकल बैंक ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती करने जा रहा है, आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से आवेदन करें क्योंकि 23 नवंबर 2025 लास्ट डेट है। इसलिए ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर तुरंत आवेदन करें।
विवरण :
पद : लोकल बैंक ऑफिसर
एससी : 105 पद
एसटी : 49 पद
ओबीसी : 194 पद
ईडब्ल्यूएस : 67 पद
जनरल : 336 पद
पीडब्ल्यूडी : 23 पद रिजर्व
आयु : 20-30 वर्ष
इससे अधिक आयु सीमा वालों को आरक्षित वर्गों के नियमानुसार (सरकारी नियमों के तहत) एससी/ एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी आवेदक को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता:
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी क्षेत्र में स्नातक। आवेदक के संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना भी आवश्यक है। कम से कम एक साल का बैंक क्लेरिकल या ऑफिसर कैडर पोस्ट पर अनुभव।
सेलेक्शन प्रोसेस:
लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, इंटरव्यू।
परीक्षा:
दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में।
वेतन:
48480-85920/- रुपए प्रतिमाह तक बेसिक सैलरी।
आवेदन शुल्क:
एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए 50 रुपए के साथ18% जीएसटी अर्थात 59 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य आवेदक के लिए आवेदन फीस 1000 रुपए के साथ 18% जीएसटी अर्थात 1180 रुपए। आवेदक को आवेदन के दौरान वैलिड पर्सनल ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करने की सलाह दी गई है।
आवेदन कैसे करें?
– सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं।
– यहां Recruitment सेक्शन में जाएं। आपको संबंधित भर्ती में Apply Online का लिंक नजर आएगा।
– इसपर क्लिक करते ही आप आईबीपीएस वेबसाइट पर रि-डायरेक्ट हो जाएंगे।
– यहां अपना नाम, पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरकर बेसिक इनफॉर्मेशन दें।
– अब रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें और फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें।
– अब शैक्षिक योग्यता, 10वीं 12वीं, ग्रेजुएशन जैसी सभी जानकारी भरकर डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें।
– एप्लिकेशन फीस सब्मिट करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सब्मिट कर दें।



