राजनीतिहिमाचल प्रदेश

जन संकल्प सम्मेलन : CM ने कहा जनसैलाब ने व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को दी मजबूती

राजनीतिक एवं आर्थिक बाधाओं के बावजूद हिमाचल की प्रगति की राह पर

मंडी।

वीरवार को मंडी के पड्डल मैदान में उमड़े अभूतपूर्व जनसैलाब ने व्यवस्था परिवर्तन के हमारे संकल्प को और मजबूती दी। आपके इस अपार जनसमर्थन ने भाजपा और केंद्र सरकार द्वारा खड़ी की गई राजनीतिक एवं आर्थिक बाधाओं के बावजूद हिमाचल की प्रगति की राह तैयार करने की शक्ति दी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, केंद्र के सौतेले व्यवहार के बीच आई आपदा की चुनौती में भी हमने किसी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा। संवेदनशीलता को आधार बनाकर मुआवज़ा कई गुना बढ़ाया और राहत सीधे ज़मीन तक पहुंचाई। जनता के भरोसे को निभाते हुए गारंटियां पूरी कीं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार दिया, हक़ की लड़ाई को नया बल दिया, चिट्टा-मुक्त हिमाचल का अभियान तेज़ किया और राजस्व वृद्धि की नींव मजबूत की।


मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, हिमाचल के हक़, आत्मनिर्भर हिमाचल के मिशन, हिमाचल की अस्मिता और हिमाचलियत की रक्षा के लिए व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प आगे भी इसी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!