अंतरराष्ट्रीयपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीयवीडियोस्पोर्ट्सस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल: सर्द हवा को चीरते हुए निकले साइकिल राइडर, लोगों ने किया एन्जॉय

मेयर नीनू शर्मा ने फ्लैग दिखाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ, विजेताओं को उपायुक्त ने नवाजा

धर्मशाला।

धर्मशाला में 24 दिसंबर से आरंभ हुए कांगड़ा वैली कार्निवल के तहत आज रविवार को “धर्मशाला साइकिल राइड” का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं जोश से भरे माहौल में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने फ्लैग दिखाकर “धर्मशाला साइकिल राइड” का शुभारंभ किया। साइकिल राइड में देश-विदेश के प्रतिभागियों सहित विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों भाग लिया और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलता है। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त बैरवा ने साइकिल राइड के विभिन्न वर्गों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

ये रहे विजेता
10 किलोमीटर वर्ग : पुरुष वर्ग में आकाश वर्मा पहले, वैभव कपूर दूसरे और आरव कपूर तीसरे स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में भाग्यश्री खांका पहले स्थान पर रहीं।
20 किलोमीटर वर्ग : पुरुष वर्ग में वेंकटेशन ने पहला स्थान, विशाल शर्मा दूसरे और सात्विक बस्ता तीसरे स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में सुनीता पहले, आश्मिता दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं।
40 किलोमीटर वर्ग : पुरुष वर्ग में शिवेश बिष्ट पहले, अतुल कुमार दूसरे और आशीष बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में शिवांगी पहले, अनुष्का यादव दूसरे और मेघा जैन तीसरे स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में मंडलायुक्त विनोद कुमार, पूर्व मेयर देविंद्र जग्गी, उप महापौर तजेंद्र कौर, पार्षद अनुराग, एसपी कांगड़ा अशोक रत्न, एमसी कमिश्नर इकबाल जफर, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा, एसडीएम मोहित रत्न, सहायक पर्यावरण अभियंता वरुण गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!