राष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 : युवा मतदाताओं ने साइकिल रैली से किया जागरूक

23 नए मतदाताओं को पदक और बैज देकर किया सम्मानित

धर्मशाला।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत, कांगड़ा और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, धर्मशाला के संयुक्त सहयोग से आज रविवार को एक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को उनके मताधिकार के महत्व से अवगत कराना, लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाना तथा युवाओं को सक्रिय लोकतांत्रिक सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) धर्मशाला में आयोजित मतदाता जागरूकता रैली में भाग लेते युवा। Photo: NCTV

रैली की शुरुआत साई स्टेडियम, धर्मशाला से हुई, जो गांधी स्मारक, धर्मशाला तक पहुंची तथा पुनः साई स्टेडियम में आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “मेरा वोट, मेरा अधिकार’ जैसे जागरूकता नारों के माध्यम से मतदाता सहभागिता का संदेश दिया। इस अवसर पर युवा संगठनों, शिक्षण संस्थानों, एनसीसी इकाइयों, स्वयंसेवी संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने यह संकल्प भी लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) धर्मशाला से आयोजित मतदाता जागरूकता साइकिल रैली में भाग लेती युवतियां। Photo: NCTV

इस अवसर पर उप निदेशक मेरा युवा भारत कांगड़ा ध्रुव डोगरा ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा वे राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदार भूमिका को समझते हैं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ ली।

इस अवसर पर 23 नए मतदाताओं को पदक और बैज देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पालमपुर में नव दृष्टि युवा क्लब में भी नए मतदाताओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरूकता रैलियां आयोजित की, जिसमें स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!