धर्मशाला।
जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-13 (मिनी), अंडर-19 (जूनियर) और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ किया गया। इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अमित वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला युवा एवं खेल अधिकारी रवि शंकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र के दौरान जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी पवन चौधरी, संदीप ढिंगरा, प्रदीप चड्ढा, गौरव चड्ढा और विक्रम चौधरी सहित कई खेल प्रेमी और अभिभावक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे।
संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले ही दिन विभिन्न वर्गों में अत्यंत रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले।
अंडर-19 बालक एकल: आरव कुमार, सक्षम राणा, निर्जल, ध्रुव पठानिया, मयंक शर्मा, रेयांश सैनी, आरव कौंडल, अस्तित्व मेहरा, प्रियांश सूद, तन्मय आर्या, दिकेश भारद्वाज, युवराज चौधरी और चिराग ठाकुर ने अपने विरोधियों को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-13 बालक एकल: नन्हे शटलर्स में रुशांक, सारांश, आदर्श, दक्ष कपूर, आर्यवीर, तरशित शर्मा, समर, अरुण, दिव्यांश और हर्ना पराशर ने अपनी तकनीक से सबको प्रभावित करते हुए क्वालीफाई किया।
सीनियर पुरुष एकल: अनुभवी खिलाड़ियों में करण शर्मा, हंशुमन, कुमार गौरव, रितुल ठाकुर, गौरव चड्ढा, अटल मेहता, मयंक शर्मा, बलजीत, संधू खुश्मे, साहिल कुमार, शिवेंदीप, सूर्यांश प्रजातिया, पुनीत राणा, हर्षित राणा, अस्तित्व मेहरा और शौर्य कटोच ने जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत की।
राज्य स्तर के लिए खुलेगा रास्ता
महासचिव विलास हंस ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता का समापन कल होगा, जहां विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह चैंपियनशिप केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं है; एकल स्पर्धा के शीर्ष चार खिलाड़ी और युगल स्पर्धा के फाइनलिस्ट आगामी ‘राज्य स्तरीय प्रतियोगिता’ में जिला कांगड़ा का गौरव बढ़ाएंगे। वहीं, मिश्रित युगल के विजेता सीधे राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संघ के पदाधिकारियों ने कांगड़ा में बैडमिंटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराते हुए इस सफल आयोजन का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। कल होने वाले फाइनल मुकाबलों पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।



