क्राइमहिमाचल प्रदेश

हिमाचल के चम्बा में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल

चम्बा।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा बस हादसा हो गया। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, जबकि 11 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में करीब 20 से 25 सवारियां मौजूद थीं। बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही यह निजी चलूंज मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। इसलिए आपके साथ शेयर करना उचित नहीं है। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया है।

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम के पहुंचने के बाद बचाव कार्य में तेजी आई।

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बस दुर्घटना की सूचना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी चल रही है।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली है। घटना में 7 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 11 यात्री घायल हैं। हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच करेगी।

हादसे में मृतकों की सूची:

जगदेव पुत्र धर्म सिंह, गांव बाहला देवीकोठी
हरदेई पत्नी जगदेव, गांव बाहला देवीकोठी
देसराज पुत्र त्रिलोचन, गांव बाहला देवीकोठी
निलमा पत्नी मोतीराम, निवासी चिल्ली देवीकोठी
जगदेई पत्नी हरिलाल गांव, बाहला देवीकोठी
चालक-रूप सिंह पुत्र राधाराम, गांव चिल्ली थल्ली
कंडक्टर- तेज सिंह पुत्र प्यारे लाल, गांव सत्यास तरेला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!