राजनीतिहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार कर्मचारी हितैषी: पूर्व महापौर देवेंद्र सिंह जग्गी

कहा, सरकार ने की कर्मचारियों और पेंशनरों को 5 प्रतिशत डीए, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये एरियर की घोषणा

धर्मशाला।

नगर निगम धर्मशाला के पूर्व महापौर देवेंद्र सिंह जग्गी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में की गई घोषणाओं का स्वागत किया है। जग्गी ने कहा कि सुक्खू सरकार कर्मचारी हितैषी है और कर्मचारियों तथा पेंशनरों के कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में कुल 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वेतन संशोधन के लंबित एरियर के बदले 10,000 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा भी की है। इसके साथ ही पेंशनरों को भी 10,000 रुपये देने की घोषणा की गई है। इन फैसलों से कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे त्योहार बेहतर ढंग से मना सकेंगे।

पूर्व महापौर जग्गी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कर्मचारी हितों को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ देती रहेगी।

देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि सरकार का यह कदम कर्मचारियों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी वर्ग के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!