राष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

IAS हेमराज बैरवा केंद्र में बने डिप्टी सेक्रेटरी

ऊर्जा मंत्रालय में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

धर्मशाला।

कांगड़ा के उपायुक्त आईएएस हेमराज बैरवा केंद्र सरकार में उपसचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। अब उन्हें राज्य सरकार से कार्यमुक्त होकर केंद्र में ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालनी होगी। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में उनकी नियुक्ति को सक्षम प्राधिकारी ने मंजूरी दे दी है।

इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आज सोमवार को आदेश जारी कर हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं, जिससे वह दिल्ली में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें। हेमराज बैरवा की नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति योजना के तहत चार साल के लिए की गई है। उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि पदभार ग्रहण करने की तारीख से शुरू होगी या अगले आदेश तक रहेगी। इनमें से जो भी पहले होगा, उसी के अनुसार अवधि तय होगी।

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के उपसचिव अजीत कुमार रंजन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर अधिकारी को नया पदभार संभालना होगा। ऐसा नहीं करने पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति योजना के तहत उनकी उम्मीदवारी समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। ज्ञात रहे कि हेमराज बैरवा हिमाचल प्रदेश काडर के वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!