चुनावराजनीतिहिमाचल प्रदेश

धर्मशाला नगर निगम चुनाव: 31 मई को आएगी कांग्रेस की सुनामी: देवेंद्र जग्गी

विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, जनता ने भाजपा को दिया करारा जवाब

धर्मशाला।

सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे धर्मशाला और पालमपुर नगर निकाय चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस और भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया। रविवार को मतदान होने के बाद जिला कांगड़ा में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व मेयर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने सभी विजेताओं को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भारतीय जनता पर जोरदार हमला बोला। देवेंद्र जग्गी ने कहा कि जिला कांगड़ा की जनता ने भाजपा की जनविरोधी राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है और कांग्रेस के विकास मॉडल पर अपनी मुहर लगा दी है।

देवेंद्र जग्गी ने कहा कि जिला कांगड़ा में आए चुनाव परिणाम इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि भाजपा का जनाधार पूरी तरह खत्म हो चुका है और कांग्रेस पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीत रही है। जिला कांगड़ा में भाजपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है और अब 31 मई को धर्मशाला नगर निगम चुनाव के परिणाम में भी कांग्रेस की सुनामी आएगी। कांग्रेस भारी बहुमत से मेयर, डिप्टी मेयर और नगर निगम बनाएगी।

देवेंद्र जग्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनहितेषी नीतियों और विकास कार्यों ने भाजपा की राजनीति को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। जनता अब झूठे वादों और राजनीतिक भ्रम फैलाने वालों के बहकावे में आने वाली नहीं है। देवेंद्र जग्गी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक दिन-रात मेहनत करके भाजपा के कई राजनीतिक समीकरण ध्वस्त कर दिए हैं और यही मेहनत धर्मशाला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेगी।

नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने जिला कांगड़ा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा को बड़ा झटका दिया है। जग्गी ने कहा कि धर्मशाला की जनता इस बार विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है और भाजपा को नगर निगम चुनावों में भी करारी हार का सामना करना पड़ेगा। जग्गी ने कहा कि 31 मई धर्मशाला में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का दिन होगा। भाजपा का पूरी तरह सफाया होगा और नगर निगम धर्मशाला में कांग्रेस का नेतृत्व स्थापित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!