राजनीतिहिमाचल प्रदेश

भाजपा ने की जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति, विपिन परमार को चंबा जिला की जिम्मेदारी

संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अनुभवी नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

शिमला।

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है।

प्रदेश कार्यालय के अनुसार चंबा जिले का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार तथा सह-प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश राणा को बनाया गया है। नूरपुर का प्रभारी पूर्व सांसद सुरेश चंदेल तथा सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा, कांगड़ा का प्रभारी विधायक विक्रम ठाकुर तथा सह-प्रभारी प्रदेश मीडिया सह-संयोजक संजीव शर्मा, देहरा का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर तथा सह-प्रभारी प्रदेश सचिव वंदना योगी, पालमपुर का प्रभारी प्रदेश संयोजक पंचायतीराज प्रकोष्ठ विनोद ठाकुर तथा सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल, लाहौल-स्पीति का प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नितिन कुमार तथा सह-प्रभारी किसान मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर, कुल्लू का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा तथा सह-प्रभारी प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा को नियुक्त किया गया है।

मंडी का प्रभारी पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज तथा सह-प्रभारी प्रदेश मीडिया सह-संयोजक भीम सेन, सुंदरनगर का प्रभारी प्रदेश सचिव तिलकराज शर्मा तथा सह-प्रभारी प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, हमीरपुर का प्रभारी प्रदेश सचिव अमित ठाकुर तथा सह-प्रभारी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रियव्रत शर्मा, ऊना का प्रभारी प्रदेश सचिव शिशु भाई धर्मी तथा सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश सचिव विशाल चौहान, बिलासपुर का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद तथा सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा को नियुक्त किया गया है।

सोलन का प्रभारी प्रदेश सह-संयोजक समस्त प्रकोष्ठ राजपाल सिंह तथा सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज, सिरमौर का प्रभारी प्रदेश सचिव डॉ. संजय ठाकुर तथा सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा, महासू का प्रभारी राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार तथा सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष वैद्य, शिमला का प्रभारी प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा तथा सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर और किन्नौर का प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा तथा सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय परमार को नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त पूर्व प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा को सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की रीति-नीति और विचारधारा के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आगामी संगठनात्मक अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों को सफल बनाने में इन सभी पदाधिकारियों का अनुभव एवं सक्रियता संगठन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!