हिमाचल प्रदेश

महिला दिवस: नवजीवन फाउंडेशन का नारी शक्ति को सैल्यूट

नवजीवन फाउंडेशन की चेयरपर्सन शकुन ने रखा संस्था का रिपोर्ट कार्ड, 12 हजार एक्टिव मेंबर संस्था से जुड़ी

धर्मशाला।

समाजसेवा में बड़ा नाम कमाने वाली नवजीवन फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को अनूठे तरीके से सैल्यूट करके हर किसी का दिल जीत लिया। रविवार को नरवाणा हेरिटेज में करीब 50 ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने ने समाज के कई क्षेत्रों में शानदार काम किया है।

 

कार्यक्रम में भाजपा के संगठन मंत्री नागेंद्र सिंह रावल ने धर्मपत्नी ममता रावल के साथ बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सभी महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दी। नवजीवन फाउंडेशन के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह फाउंडेशन नारी शक्ति को उनके हकों को पाने के लिए ताकत देती है। यही कारण है कि इस कार्यक्रम में हजारों महिलाएं यहां जुटी हैं।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे दिग्गज भाजपा नेता व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि नवजीवन फाउंडेशन ने हमेशा महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक किया है। सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें हमेशा माताओं और बहनों ने आशीर्वाद दिया है। इस फाउंडेशन पर महिलाओं ने जो भरोसा दिखाया है, उसे कायम रखा जाएगा।

सुधीर शर्मा ने कहा कि भविष्य में फाउंडेशन के कार्यक्रमों में वह अपना योगदान और बढ़ाएंगे। उनकी तरफ से नवजीवन फाउंडेशन को हरसंभव मदद दी जाएगी । सुधीर शर्मा ने मंच से पूरे हिमाचल की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

नवजीवन फाउंडेशन की चेयरपर्सन शकुन ने संस्था का लेखा जोखा रखते हुए कहा कि नवजीवन फाउंडेशन परिवार से हजारों महिलाएं जुड़ी हैं। फाउंडेशन का प्रयास है कि कोई भी महिला अपने अधिकारों से वंचित न रहे। शकुन ने कहा कि आज से 11 साल पहले इस संस्था की नींव रखी गई थी। महिलाओं के प्यार और भरोसे के ये 11 साल पूरे हुए हैं। यह गर्व की बात है कि आज इतनी बड़ी संख्या में नारी शक्ति इस कार्यक्रम में शामिल हुई है। कार्यक्रम में सांस्कृति प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें खूब सराहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!