राजनीतिहिमाचल प्रदेश

पूर्व जिला पार्षद संजीव ठाकुर ने 5 साल में विकास पर खर्चे 1.05 करोड़

5 साल के रिपोर्ट कार्ड में विभिन्न पंचायतों में खर्च की गई राशि की सार्वजनिक

जयसिंहपुर।

पूर्व जिला पार्षद संजीव ठाकुर ने मंगलवार को अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा जनता के समक्ष पेश किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में खर्च की गई विकास राशि की सूची भी सार्वजनिक की।

संजीव ठाकुर ने बताया कि उनके 5 साल के कार्यकाल में कुल 1 करोड़ 5 लाख रुपए की राशि विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च की गई है। इसके अलावा मनरेगा के माध्यम से भी लाखों रुपए का विकास कार्य क्षेत्र में सुनिश्चित किया गया। संजीव ठाकुर ने बताया कि तलवाड़ पंचायत में सर्वाधिक 14.49 लाख रुपए खर्च किए गए।

इसके अलावा कर्णघट में 11.77 लाख, लंबागांव में 9.29 लाख, गन्दड़ में 8 लाख, बीजापुर में 7 लाख, जयसिंहपुर 6.72 लाख, हलेड़ में 6.43 लाख, टम्बर में 3.60 लाख, काथला में 4.97 लाख, बाग़ कुल्जन में 4.30 लाख, हारसी में 2.32 लाख, धनीरी में 2.30 लाख, सकोह में 4.50 लाख, सरी में 3.40 लाख, चंबी में 3.74 लाख, मोलग में 2.24 लाख, मेला में 3.38 लाख, संघोल में 2 लाख, बरडाम में 4.85 लाख शामिल हैं।

संजीव ठाकुर ने कहा मेरा मुख्य लक्ष्य हमेशा से ही क्षेत्र की जनता की नि:स्वार्थ सेवा करना रहा है। इस दौरान संजीव ठाकुर ने मतदाताओं से अपील की कि आने वाले पंचायत, बीडीसी व जिला परिषद चुनावों में पढ़े-लिखे, अनुभवी और ऊर्जावान उम्मीदवारों को ही अपना प्रतिनिधि चुनें। इस अवसर पर अजय पठानिया, अंकुश, असीम भंडारी और मुनीश कटोच भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!