जम्मू-कश्मीरराजनीतिराष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

मोदी जी, अब यह देश बेवकूफ नहीं बनेगा: राजा वारिंग

धर्मशाला।

कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए आज मंगलवार से कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और पंजाब के 80 जिलाध्यक्षों का 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप दोपहर 2 बजे शुरू हो गया। कैंप का शुभारंभ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव ने किया। इस शिविर में तीनों राज्यों के जिला अध्यक्षों को कांग्रेस के शीर्ष नेता अगले 10 दिन तक प्रशिक्षण देंगे।

आपको बताते चलें कि इस कैंप में पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग, हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा हिस्सा ले रहे हैं।

इस कैंप में आज दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शामिल होने की सूचना थी, लेकिन किन्ही कारणों से यहां नहीं आकर सीधे जम्मू चले गए।

सूत्रों का कहना है कि 30 अप्रैल को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांगड़ा आएंगे और तीनों राज्यों के जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी कांगड़ा आने की सूचना है, लेकिन उनका कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है।

इस दौरान हमने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग से बातचीत की। आप भी सुनें उन्होंने क्या कहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!