हिमाचल प्रदेश

हिमाचल वीरभूमि, हमें अपने रणबांकुरों पर नाज : सुधीर शर्मा

तंगरोटी मेले में धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा ने नवाजे विजेता पहलवान, आयोजकों को दिए 51 हजार

धर्मशाला।

धर्मशाला से विधायक व दिग्गज भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने मंगलवार को तंगरोटी में अमर शहीद विशाल के नाम पर होने वाले मेले में शिरकत की। सुधीर शर्मा ने मेला समिति को 51 हजार रुपए दिए। साथ ही विजेता पहलवानों को नवाजा। इस मौके पर सुधीर शर्मा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। यह मेला अमर शहीद विशाल के नाम पर है., ऐसे में इस मेले का महत्व और भी बढ़ जाता है।

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि तंगरोटी में अमर शहीद के नाम पर गेट का भी निर्माण किया जा रहा है। इस गेट को जल्द तैयार करने के बाद समर्पित कर दिया जाएगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल वीरभूमि है। हमें अपने रणबांकुरों पर नाज है। उन्होंने मेला कमेटी को सफल आयोजन की बधाई दी। मेले में शहीद के माता-पिता भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने ठप किए काम
सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने व्यवस्था परिवर्तन की बात कहकर हिमाचल का व्यवस्था पतन किया है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में जानबूझकर प्रोजेक्टों को ठप किया गया है। धर्मशाला में एक भी काम नहीं चल रहा है। सीयू, स्मार्ट सिटी से लेकर विभागों में काम ठप हैं। विभागों के पास बजट नहीं है। बिना विजन वाले कांग्रेस नेता सिर्फ फोटो खिंचवाने में मस्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!