यूथशिक्षाहिमाचल प्रदेश

मिनर्वा स्टडी सर्कल के छात्रों का JEE मेन्स में दमदार प्रदर्शन, 70 देंगे एडवांस

हिमाचल प्रदेश में 99 से ज्यादा पर्सेंटाइल वाले 4 छात्र, प्रबंधन बोला-लक्ष्य आईआईटी

घुमारवीं (बिलासपुर)।

जेईई मेन्स-2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद मिनर्वा स्टडी सर्कल ने अब पूरी तरह जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी पर फोकस केंद्रित कर दिया है। 17 मई को होने वाली इस परीक्षा के लिए संस्थान में विशेष रणनीति के तहत विद्यार्थियों को तैयार किया जा रहा है।

मिनर्वा स्टडी सर्कल के सीएमडी राकेश चंदेल और एमडी स्वदेश चंदेल ने बताया कि इस वर्ष संस्थान के 81 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशतांक से अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें आदित्य, वरीन, प्रगुन दुबे और सान्वी ने 99 प्रतिशतांक से ऊपर अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की है। इसके अलावा 15 विद्यार्थियों ने 97 प्रतिशतांक, 38 ने 95 प्रतिशतांक और 50 विद्यार्थियों ने 93 प्रतिशतांक से अधिक अंक प्राप्त किए।

सीएमडी राकेश चंदेल ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में 99+ पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 4 विद्यार्थी मिनर्वा से ही हैं, जबकि 70 विद्यार्थियों का पर्सेंटाइल 90 से ऊपर है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास को दिया।

एमडी स्वदेश चंदेल ने बताया कि इस वर्ष संस्थान के 70 विद्यार्थियों का चयन जेईई एडवांस के लिए हुआ है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्थान का लक्ष्य केवल एनआईटी नहीं, बल्कि आईआईटी में चयन सुनिश्चित करना है। जेईई मेन्स के परिणाम के बाद कोई बड़ा उत्सव नहीं मनाया गया, ताकि विद्यार्थी ओवरकॉन्फिडेंस से बचें और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें। अब चयनित विद्यार्थियों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट और गहन विश्लेषण के माध्यम से तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जेईई, मेडिकल, एनडीए व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नए सत्र का पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते नामांकन कर अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ उठा सकते हैं। संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!