राजनीतिराष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

भाजपा मल्लिकार्जुन खरगे की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही: मुख्यमंत्री

BJP के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने 23 अप्रैल को धर्मशाला पुलिस थाने में की थी खरगे के खिलाफ शिकायत

शिमला/ धर्मशाला।

चेन्नई में 21 अप्रैल को एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहने पर हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने 23 अप्रैल को धर्मशाला पुलिस थाने में खड़गे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

वहीं आज शुक्रवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मल्लिकार्जुन खरगे पर की गई FIR पर कहा कि खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ इस तरह से धमकाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है और सभी खरगे के साथ खड़े हैं।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष को इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्देश देने का आग्रह करने सहित ज्ञापन सौंप कर मांग की कि भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत खरगे की टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ उपयुक्त दंडात्मक और नियामक कार्यवाही की जाए। चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस जारी कर उक्त टिप्पणी को चुनावी नियमों का संभावित उल्लंघन बताते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!