यूथराजस्थानस्पोर्ट्स

धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने किया 16वीं जूनियर राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

उद्घाटन मैच में फलोदी ने डूंगरपुर को 4-0 से दर्ज की जीत

जयपुर।

राजस्थान हॉकी एसोसिएशन के तत्वावधान में 16वीं जूनियर राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ आज शुक्रवार को जयपुर के आदर्श नगर स्थित सूरज मैदान में मुख्य अतिथि RTDC के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही खिलाड़ियों से परिचय किया और उन्हें प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।

 

प्रतियोगिता में राज्य भर से आई विभिन्न टीमों की महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. पवित्र सिंह बिश्नोई सचिव राजस्थान हॉकी संघ ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य में महिला हॉकी को बढ़ावा देना तथा युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है।

प्रतियोगिता के दौरान खेले गए मुकाबलों में पहले मैच में फलोदी ने डूंगरपुर को 4-0 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में नागौर ने कोटपूतली-बहरोड़ को 2-0 से पराजित किया। इस प्रतियोगिता में आगे भी कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें उभरती हुई खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।

 

समारोह की अध्यक्षता डॉ. राजकुमार जयपाल अध्यक्ष राजस्थान हॉकी संघ ने की। विशिष्ट अतिथियों में गजेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व खेल अधिकारी, अरविंद कुलवाल सचिव PCC, राकेश बेनीवाल अध्यक्ष हनुमानगढ़ हॉकी संघ, दलजींदर सिंह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, नीरज खंडेलवाल पार्षद वार्ड 93,सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा केशरी सिंह बीका कोषाध्यक्ष, साबिरअध्यक्ष डूंगरपुर, देविला डामोर सचिव डूंगरपुर, मनोज सेन सचिव बाड़मेर, गुटाराम, प्रियंका चौधरी एवं हरिपाल मीणा भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!